भिलाई। एक अभिनव कार्यक्रम के माध्यम से एफएम रेडियो स्टेशन 94.3 MyFM ने एमजे कालेज में कैम्पस स्टार्स का चयन किया. इसमें नृत्य, गायन, अभिनय और रेडियो जॉकी के लिए प्रतिस्पर्धा हुई. गायन में वंशिका रजक एवं नितेश कुमार, नृत्य में साक्षी एवं करिश्मा तथा अभिनय में इशिता को एमजे कैम्पस स्टार घोषित किया गया.












