भिलाई। एमजे कॉलेज में आज करियर गाइडेंस सेमीनार का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता इम्पीरियल स्कूल ऑफ बैंकिग एंड मैनेजमेंट स्टडीज की अधिकारी रवनीत कौर बिन्द्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज तमाम विश्वविद्यालय तरह-तरह की डिग्रियां और सर्टिफिकेट प्रोग्राम लेकर सामने आ रहे हैं. ऐसे में विद्यार्थियों के लिये यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि वे किस दिशा में आगे बढ़ें और डिग्री कहां से प्राप्त करें ताकि वांछित रोजगार की प्राप्ति हो सके.












