दुर्ग। शासकीय डाॅ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा फैशन एण्ड एपरेल मेकिंग एवं ब्यूटी एण्ड ग्रूमिंग एवं रसायन शास्त्र विभाग द्वारा वाटर ट्रीटमेन्ट टेक्नोलाॅजी पर वैल्यू एडेड कोर्स का शुभारंभ हुआ। प्रभारी प्राध्यापक डाॅ. रेशमा लाकेश ने कहा कि ये कोर्स छात्राओं के कॅरियर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है जो स्वरोजगार को भी प्रोत्साहित करते हैं।












