दुर्ग। शासकीय डाॅ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रीड़ा विभाग द्वारा वार्षिक क्रीड़ा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी एवं अध्यक्षता वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. डी.सी. अग्रवाल थे। प्राचार्य महोदय ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ क्रीड़ा के क्षेत्र में छात्रायें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती है और जो उपलब्धियाँ प्राप्त करती है वह संस्था के लिये गौरव की बात है। इससे एक ओर जहाँ व्यक्तित्व का विकास होता है वहीं कॅरियर बनाने के लिये उचित अवसर भी प्राप्त होता है।












