भिलाई। गुस्से में व्यक्ति केवल अपना ही नुकसान करता है. इसे सकारात्मक दिशा देकर इसकी ऊर्जा का सदुपयोग किया जा सकता है. उक्त बातें एमजे समूह की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर ने आज एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग के फ्रेशर पार्टी को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय जीवन का उपयोग व्यक्तित्व के सकारात्मक निर्माण के लिए करना चाहिए.












