दुर्ग। शासकीय डाॅ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने ध्वजारोहण किया तथा अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत के संकल्प को हमें मिल-जुलकर पूर्ण करना है। उच्चशिक्षा के क्षेत्र में कौशल विकास को प्राथमिकता देते हुए नई शिक्षा नीति की परिकल्पनाओं को धरातल पर सफल बनाना है। इस अवसर पर प्राचार्य ने मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई।












