भिलाई. बच्चों पर अपनी महत्वाकांक्षा का बोझ न लादें और न ही उन्हें उन क्षेत्रों में जाने के लिए मजबूर करें जिसमें न तो उनकी रुचि हो और न ही क्षमता. इसके साथ ही अपने बच्चों के लिए समय निकालें और उनके साथ वक्त बिताएं. इससे आपसी संवाद और समझ को सुदृढ़ता मिलेगी. उक्त बातें छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के सीईओ राजेश सिंह राणा IAS ने कहीं. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ ही उनके पास क्रेडा का भी अतिरिक्त दायित्व है.












