दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय में 9 जनवरी को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। फील्ड बायोलाॅजिस्ट और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए हुए साक्षात्कार में बी.एससी. कृषि और बी.टेक. कृषि के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में गैलेंट ग्रीन कंपनी, रायपुर ने विद्यार्थियों का प्लेसमेंट किया।












