भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष इकाई कैंप ग्राम बोरसी में 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक आयोजित किया गया। प्राचार्य डाॅ. अर्चना झा व महाविद्यालय के डीन (अकादमिक) डॉ. जे दुर्गा प्रसाद राव ने झंडी दिखाकर स्वयं सेवकों को रवाना किया। पार्षद प्रेमलता साहू मुख्य अतिथि डाॅ. लीना साहू जिला संगठक बालोद राष्ट्रीय सेवा योजना निशा साहू सहायक प्राध्यापक घनश्याम सिंह महाविद्यालय दुर्ग के द्वारा उद्घाटन किया गया।












