भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ “विविधा“ द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। प्रति वर्ष 24 जनवरी को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन की शुरूआत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2008 से किया गया। 24 जनवरी 1966 को हमारे देश की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी, इसलिए यह दिन राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया गया है।












