भिलाई। एमजे कॉलेज (फार्मेसी) में बीफार्मा सप्तम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने इस बार छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में अपनी धाक जमाई है. महाविद्यालय की श्रेजल नागपुरे ने 89.9 प्रतिशत अंकों के साथ यूनिवर्सिटी टॉप किया है. 58 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में 80 फीसद से ज्यादा अंक हासिल कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है.












