भिलाई. एमजे कालेज के विद्यार्थियों ने गुरुवार को वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली निकाली. साथ ही विद्यार्थियों ने नुक्कड़नाटक खेलकर लोगों को मतदान के महत्व की जानकारी दी. इसके साथ ही डोर-टू-डोर कैम्पेन भी चलाया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी शकुन्तला जलकारे ने किया.












