भिलाई। अधिकांश विद्यार्थी केवल अच्छे ग्रेड्स के साथ पास होने के लिए अध्ययन करते हैं. माता-पिता और शिक्षक भी इसी बात पर जोर देते हैं कि अच्छे से पढ़ लिख लो तो भविष्य सुरक्षित हो जाएगा. पर जब ऐसे बच्चों से साक्षात्कार के दौरान पूछा जाता है कि वो किस रोल में खुद को फिट देखते हैं, तो अकसर उनके पास कोई जवाब नहीं होता. इस परिपाटी को बदलना होगा.












