बिलासपुर. ग्रीष्म ऋतु के शुरू होते ही अमेरिका एवं यूरोपीय देशों से आए प्रवासी पक्षियों-बतखों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है. वापसी की उड़ान से पहले ऐसे ही मेहमान पक्षियों-बतखों की एक तस्वीर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर शिरीष डामरे ने क्लिक की. बिलासपुर के तखतपुर के पास एक बांध में रुके इन पक्षियों की यह तस्वीर इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें एक ही फ्रेम में 7 प्रवासी पक्षियों-बतखों की प्रजातियां हैं. इनमें रेड क्रेस्टेर्ड पोचार्ड, यूरेशियन कूट, नार्दन पिनटेल, गार्गेनी, ग्रेलैग गूज, कॉमन पोचार्ड, गैडवाल शामिल है.












