भिलाई। मेटलर्जिकल म्यूजिक मेकर्स के संस्थापक ज्ञान चतुर्वेदी को उनकी गायन प्रतिभा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है. कला संगीत संस्कृति एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस “ऑनलाइन सिंगिग टैलंट हण्ट” में श्री चतुर्वेदी को विशिष्ट प्रतिभा के रूप में सम्मानित किया गया. इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था.












