भिलाई। हाइटेक सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल द्वारा अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संचालित सेवा सप्ताह को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है. आज किडनी एवं यूरोलॉजी से संबंधित मरीजों के लिए ओपीडी निःशुल्क थी. इसके साथ ही अत्यंत रियायती मूल्यों पर विस्तृत जांच की जा रही है. शिविर में 18 नए किडनी मरीजों की पहचान की गई है. कल न्यूरोलॉजी एवं न्यूरोसर्जरी के साथ ही गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की ओपीडी फ्री रहेगी.












