भिलाई। 66 वर्षीय इस महिला की एक किडनी काफी समय से खराब थी. किडनी सूजकर अपने आकार से इतनी बढ़ चुकी थी कि वह पेट के भीतर एक विशाल जगह को घेर चुकी थी. जब तकलीफ बढ़ी तो मरीज ने चिकित्सकीय परामर्श लिया और तब जाकर दाहिनी किडनी के पूरी तरह नष्ट हो जाने का पता चला. इसके बाद भी काफी वक्त यह तय करने में निकल गया कि सर्जरी कहां कराई जाए. अंततः महिला को आरोग्यम सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल लाया गया. मरीज पिछले लगभग 20 साल से किडनी की परेशानी से जूझ रही थी.












