भिलाई। एमजे कालेज (फार्मास्युटिकल साइंस) में आज फार्मेसी एजुकेशन डे का आयोजन किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ दुर्गा प्रसाद पंडा ने कहा कि देश में फार्मेसी विज्ञान की विधिवत पढ़ाई शुरू कराने वाले महादेव लाल श्रॉफ को याद करने के लिए यह दिवस उनके जन्मदिवस 6 मार्च को मनाया जाता है. ब्रिटिशकालीन भारत में उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में इस विभाग की स्थापना 1937 में की थी.












