भिलाई। आरोग्यम सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर में एक्टोपिक किडनी का एक दिलचस्प मामला सामने आया है. इस मरीज की बाईं किडनी अपने नियत स्थान की बजाय मरीज के शरीर में आगे की तरफ दाईं तरफ थी. इस किडनी में एक लगभग 23 मिलीमिटर की पथरी थी. पथरी से उठे दर्द के कारण ही मरीज के शरीर में किडनी के स्थानच्युत होने की बात सामने आई. इलाज के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है तथा उसे छुट्टी दे दी गई है.












