भिलाई. एमजे कालेज के विद्यार्थियों ने गत दिवस शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली. महाविद्यालय के विवेकानन्द सभागार में आयोजित इस सभा में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी शकुन्तला जलकारे के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने शपथ ली. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे भी उपस्थित थे.












