भिलाई। एमजे कालेज के साइंस स्टूडेंट्स को भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के BARC विजिट का न्यौता मिला. BARC के बीम टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट ग्रुप की डायरेक्टर डॉ अर्चना शर्मा ने उन्हें बार्क विजिट के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि साइंटिस्ट बनने के लिए विषय की गहन जानकारी, प्राब्लम साल्विंग स्किल्स एवं एप्रोच ज्यादा महत्वपूर्ण होता है. वे एमजे कालेज में आत्मनिर्भर भारत के लिए ‘कोलैबोरेट एंड डिप्लॉय’ पर अपना वक्तव्य रख रही थीं.












