भिलाई. हाईटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में एक ऐसी मरीज का इलाज किया गया जिसकी पित्त की थैली में सैकड़ों पथरियां बन गई थीं. पथरियों के कारण पित्त की थैली फट गई थी और पथरियां बिखर गई थीं. दूरबीन पद्धति से मरीज का इलाज किया गया तथा इलाज के बाद तीसरे ही दिन उन्हें छुट्टी दे दी गई. इतनी बड़ी संख्या में पथरियों का निकलना एक विस्मयकारी घटना थी.












