भिलाई। 40 वर्षीया एक महिला की आरोग्यम सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर में पेशाब की थैली के फिस्टुला की सर्जरी की गई. ब्लैडर फिस्टुला एक विरल स्थिति है जो काफी जोखिमपूर्ण हो सकता है. महिला की दो साल पहले किसी अस्पताल में (आरोग्यम नहीं) बच्चेदानी निकाली गई थी. तभी से उसे पेशाब की तकलीफ थी. दूरबीन पद्धति से सर्जरी कर फिस्टुला की मरम्मत कर दी गई. महिला को पूरी तरह स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.












