भिलाई। बालोद निवासी एक 53 वर्षीय मरीज गंभीर अवस्था में आरोग्यम सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल पहुंचा. उसे काफी समय से तकलीफ थी और कई जगहों पर उसका फौरी इलाज भी हुआ था. अंत में एक चिकित्सक की सलाह वह आरोग्यम पहुंचा. पिछले दिनों से उसे पेशाब नहीं आ रहा था. पेट और कमर में दर्द के साथ ही उसे मितली आ रही थी और उलटियां हो रही थीं. जांच करने पर उसे पायलोनेफ्राइटिस से पीड़ित पाया गया.












