भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल की टीम ने दुर्ग रेंज पुलिस की टीम को एक बेहद संघर्षपूर्ण मैच में पराजित कर दिया. इसके साथ ही अभिषेक मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट (एएमएमसी) की चैम्पियनशिप उसके नाम हो गई. पहली बार इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनी हाइटेक की टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी. हाइटेक के प्रबंध संचालक मनोज अग्रवाल एवं संजय अग्रवाल ने पूरी टीम को उनके सामूहिक प्रयास की सफलता पर बधाई दी.












