भिलाई। स्मृति गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित ने होलिका-दहन की शाम को यादगार बना दिया. इस्पात नगरी की ऐतिहासिक संगीत संस्था मेटर्जिकल म्यूजिक मेकर्स (ट्रिपल-एम) के सान्निध्य में शुरू हुई यह शाम वैदिक मंत्रों के उच्चारण एवं फूलों की होली के साथ सम्पन्न हुई. इस अवसर पर स्मृति नगर निवासी स्थानीय नागरिकों ने भी मंच पर आकर गीतों की सुन्दर प्रस्तुतियां दीं.












