भिलाई। एक विलक्षण मामले में एक बच्चा खेलते-खेलते सुई निगल गया. सुई कहीं फंसी भी नहीं और आमाशय, छोटी आंत और बड़ी आंत होते हुए मलाशय तक जा पहुंची. इसका पता तब चला जब सुई का नुकीला सिरा गुदाद्वार के पास से बाहर निकल आया. घबराए माता पिता उसे तुरंत लेकर हाईटेक हॉस्पिटल पहुंचे. डाक्टर भी कम हैरान नहीं थे. विशेष उपकरणों द्वारा सुई को पहले मलाशय के भीतर खींचा गया और फिर उसे सावधानी पूर्वक बाहर निकाल दिया गया.












