भिलाई। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बल्देव भाई शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पत्रकार सौभाग्यशाली हैं कि उन्होंने उस धरती पर जन्म लिया जहां के पत्रकारों ने पत्रकारिता की दिशा तय कर दी. माधवराव सप्रे और स्वराज्य प्रसाद त्रिवेदी जैसे पत्रकारों ने उच्चतम आदर्शों की स्थापना. वे छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा आयोजित प्रादेश पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे.












