भिलाई। सरकारी स्कूल का एक शिक्षक पिछले लगभग छह सालों से कमर दर्द से परेशान था. कभी-कभी दर्द इतना बढ़ जाता कि वह उठने और चलने फिरने में भी असमर्थ हो जाता. उसने कई उपाय किये पर समस्या एकाएक किसी भी समय लौट आती. थक हार कर वह आरोग्यम सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल पहुंचा जहां उसकी रीढ़ की सर्जरी की गई. अब वह पूरी तरह दर्द से मुक्त है. एक दो दिन में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.












