भिलाई। हाइटेक के सर्जरी विभाग की ख्याति अब दूर-दराज से लोगों को यहां खींचने लगी है. आसपास के जिलों एवं दूसरे राज्यों के मरीजों के बाद अब सिंगापुर से एक मरीज यहां इलाज के लिए पहुंचा. मधुमेह से पीड़ित इस मरीज के पैरों में काफी तकलीफ थी. उनके दायें पैर की उंगलियों में घाव हो गये थे. आम तौर पर इस स्थिति में उंगलियों को काटकर अलग कर दिया जाता है पर हाईटेक कि चिकित्सक उनकी उंगली को बचा ले जाने में सफल रहे.












