भिलाई। नवरात्रि में देवी दर्शन करने डोंगरगढ़ गया एक युवा देर रात लौटते समय हादसे का शिकार हो गया. लगातार जागने की वजह से युवक को झपकी लग गई और बाइक पलट गई. दोनों घायलों को तत्काल हाईवे के किनारे स्थित आरोग्यम सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद जहां युवती को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई वहीं युवक फिलहाल चिकित्साधीन है.












