भिलाई। पैंक्रियाज पाचन तंत्र का एक जरूरी हिस्सा है. यह आमाशय के ठीक पीछे होता है. आमतौर पर पैंक्रियाज की सर्जरी ओपन की जाती है क्योंकि इस तक पहुंचना मुश्किल होता है. हाईटेक के कुशल सर्जन ने दूरबीन पद्धति से ही एक मरीज के स्यूडो पैंक्रियाटिक सिस्ट का इलाज कर दिया. इसके लिए उन्होंने आमाशय को भेद कर पैंक्रियाज तक पहुंचने का रास्ता बनाया. यह एक स्यूडो सिस्ट था जिसके अपने आप फट जाने पर मरीज की जान को खतरा हो जाता.












