Didneshwari Malhar Bilaspur

Maa Didneshwari temple Malhar

बिलासपुर जिले का एक छोटा सा कस्बा है मल्हार. अरपा, लीलागर और शिवनाथ नदी के बीच बसा मल्हार कभी कलचुरियों का गढ़ रहा है. यहां मां डिडनेश्वरी देवी का प्रसिद्ध मंदिर है. इस मूर्ति से एक खास तरह की ध्वनि निकलती है जिसे लोग माता रानी का चमत्कार मानते हैं. भक्तों का मानना है कि मां उनसे कुछ कहती हैं जिसे केवल वही समझ सकता है जो आध्यात्मिक रूप से मां से जुड़ा हो. 1991 में जब यह मूर्ति चोरी हो गई तो कई घरों में चूल्हे नहीं जले. लोगों ने बाजार हाट को भी बंद कर दिया. जब डेढ़ माह बाद मूर्ति वापस लौटी तब जाकर मल्हारवासियों ने चैन की सांस ली.

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *