भिलाई. एक दुर्लभ मामले में एक लगभग पौने चार सा बच्चा जख्मी किडनी के साथ आरोग्यम हॉस्पिटल पहुंचा. वह घर पर ही खेलते खेलते खड़ी बाइक से टकरा गया था. यह चोट कुछ ऐसी लगी कि पसलियों के पीछे छिपी किडनी फट गई. घर वालों को स्थिति की गंभीरता का अंदाजा तब हुआ जब दूसरे दिन उसके पेशाब में खून आने लगा. घबराकर वो आरोग्यम पहुंचे जहां बालक की स्थिति अब सुरक्षित है.












