भिलाई। धमधा में एक किसान पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. 49 वर्षीय धर्मपाल पर हुआ यह हमला इतना घातक था कि वे वहीं अचेत हो गए. परिजन उन्हें लेकर हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल पहुंचे. तब तक उन्हें एक तरफ का लकवा मार चुका था. रक्तचाप बहुत कम हो चुका था. ऐसी स्थिति में कभी भी दिल का दौरा पड़ सकता है या स्ट्रोक हो सकता है. यह एक जानलेवा स्थिति होती है.












