भिलाई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए भी नामांकन अनिवार्य होगा. 2035 तक शासन 55 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों को उच्चशिक्षा में एनरोल करना चाहती है. उच्च शिक्षा में नामांकन के मामले में छत्तीसगढ़ अभी राष्ट्रीय औसत से काफी पीछे है. उक्त बातें शासकीय तामस्कर पीजी महाविद्यालय दुर्ग के प्राध्यापक एवं एनईपी ट्रेनर डॉ अजय सिंह ने आज कही. वे एमजे कालेज में आयोजित एनईपी के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित कर रहे थे.












