दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय दुर्ग के वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में ऑनलाइन विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का विषय था -‘एक उद्यमी के रुप में विपणन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर’। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री दीपक रंजन दास, असिस्टेंट प्रोफेसर, एम.जे. कॉलेज, भिलाई ने विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विपणन के क्षेत्र में भी उद्यमिता के अनेक अवसर उपलब्ध हैं।












