भिलाई। एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक का चेहरा गंभीर रूप से घायल हो गया. बायी तरफ की गाल के ऊपर की हड्डी भीतर धंस गई और आंख भी अपनी जगह से हिल गयी. खैरागढ़ के इस युवक को तत्काल हाईटेक हॉस्पिटल लाया गया. मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ आफरीन आफताब एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रीतम कुर्रे ने एक टीम की भांति काम करते हुए उसकी दृष्टि लौटा दी.












