दुर्ग। महज तीन साल की उम्र से कहानियां सुनाकर सुर्खियों में नायरा ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. उसे छत्तीसगढ़ी फिल्म में नायिका के बचपन के रोल के लिए साइन किया गया है. नायरा अभी केवल 9 साल की है. उसने 5 साल की उम्र में ही अपना नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करवा लिया था. वह फिलहाल पांचवी कक्षा की छात्रा है.












