भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में सत्र 2024-25 का दीक्षारंभ समारोह का आयोजन यूजीसी गाइडलाइन के अनुसार 5 अगस्त 2024 को किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रिकेश सेन, विधायक वैशाली नगर भिलाई उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथि के रूप में आईपी मिश्रा अध्यक्ष श्री गंगाजली शिक्षण समिति एवं डॉ जया मिश्रा अध्यक्ष श्री गंगाजली शिक्षण समिति, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना झा एवं महाविद्यालय के एकेडमिक डीन डॉ जे दुर्गा प्रसाद श्री राव उपस्थित रहे.












