भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के शिशु रोग विशेषज्ञों की टीम ने पांच दिन की कड़ी मशक्कत के बाद श्रीमती मेनका के परिवार को खुशियां लौटा दीं. इसी माह के आरंभ में मेनका को प्रसूति के लिए अस्पताल (हाइटेक नहीं) में दाखिल कराया गया था. 2 अगस्त को मेनका ने एक के बाद एक, दो शिशुओं को जन्म दिया. इनमें से एक की लगभग तत्काल मृत्यु हो गई जबकि दूसरे की स्थिति भी गंभीर थी. उसे तत्काल हायर सेन्टर हाइटेक हॉस्पिटल रिफर कर दिया गया.












