भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में पालक शिक्षक संघ 2024-2025 का गठन किया गया. पालकों ने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों से संपर्क करके विद्यार्थियों के बारे में चर्चा की. अभिभावकों की सर्वसम्मति से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं पालक सदस्य इस वर्ष मनोनीत किए गए. महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना झा ने महाविद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के साथ-साथ महाविद्यालय की नई सुविधाओं के बारे में पालकों को जानकारी प्रदान की एवं विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास हेतु चलाई जा रही महाविद्यालय की योजनाओं से अभिभावकों को अवगत कराया.












