भिलाई। एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग में विद्यांत के सहयोग से पांच दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स का आयोजन किया गया. इसमें द्वितीय, चतुर्थ तथा पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के अलावा अंतिम वर्ष की प्रशिक्षु नर्सों ने भाग लिया. इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बेसिक कार्डियो लाइफ सपोर्ट, बेसिक स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक उपचार एवं फैसिलिटी बेस्ड नवजात शिशु देखभाल की हैण्ड-ऑन ट्रेनिंग दी.












