भिलाई। एमजे समूह के असिस्टेंट डायरेक्टर तथा एमजे कालेज के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे गुरू-शिष्य परम्परा का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि गुरू और शिष्य के बीच फाइन ट्यूनिंग हो जाए तो अर्जुन जैसे कालजयी योद्धा तैयार होते हैं. गुरू द्रोण के और भी शिष्य थे पर वे उस स्तर को नहीं छू पाए. वे महाविद्यालय में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे.












