दुर्ग। शासकीय डाॅ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में खेल दिवस का जोरदार आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में अपर संचालक उच्च शिक्षा दुर्ग संभाग डाॅ. राजेश पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि श्री विनायक नातु (विधायक प्रतिनिधि) थे। ध्यानचंदजी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया.












