भिलाई. श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में 5 सितंबर को सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री आईपी मिश्रा अध्यक्ष गंगाजली शिक्षण समिति, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना झा, एवं महाविद्यालय के अकादमिक डीन डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव उपस्थित रहे.












