भिलाई. प्रत्येक व्यक्ति के पास तीन तरह की छवि होती है. एक वो जिस रूप में वह सार्वजनिक तौर पर जाना पहचाना जाता है. दूसरे आपके बारे में क्या सोच रहे होंगे, इसे भांपना दूसरे प्रकार की छवि है. आप स्वयं को किस नजर से देखते हैं, यह तीसरी छवि होती है. लाइफ कोच पूर्वा रोजिन्दर ने आज एमजे कालेज के विद्यार्थियों को अपनी छवि निखारने के टिप्स दिये.












