भिलाई। गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) के कैंसर से बचाव पर आज एमजे कालेज में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. वरिष्ठ स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ संगीता सिन्हा मुख्य वक्ता थीं. रोटरी क्लब के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष तान्या अग्रवाल एवं रेबेका बेदी के अलावा एमजे कालेज के प्राचार्य सह सहायक निदेशक डॉ अनिल चौबे एवं एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य डॉ पुष्पलता देशमुख भी उपस्थित थीं.












