भिलाई। सिकलिंग की समस्या छत्तीसगढ़ और ओड़ीशा में आम है. पर इसके चलते मरीज की ऐसी स्थिति भी हो सकती है, ऐसे मामले कम ही देखने में आते हैं. 18 वर्षीय संदीप भी एक ऐसी ही समस्या से जूझ रहा था. उसके कूल्हे की हड्डी में संक्रमण हो गया था. एक जोड़ डिस्लोकेट हो गया था. वह बेतहाशा दर्द में था और कहीं इलाज नहीं हो रहा था. अंततः वह हाइटेक पहुंचा जहां उसका इलाज संभव हुआ.












