भिलाई. हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में इलाज का खर्च कम करने आर्थिक रूप से कमजोर एक महिला की आंतों की सर्जरी हाइब्रिड तकनीक से की गई. इससे एक तरफ जहां इलाज का खर्च 60 से 80 हजार रुपए तक कम हो गया वही बहुत छोटा चीरा लगाना पड़ा. चार दिन में महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.












